चाय के साथ टोस्ट खाने वालों सावधान ! कहीं आप बड़ी मुसीबत में न फंस जाएं

 

अगर आप भी चाय के साथ टोस्ट खाने के शौकीन हैं सावधान हो जाइए, कहीं अनजाने में आप भी बड़ी मुसीबत में न फंस जाए, एमपी के दमोह से सामने आए इस मामले को देखकर आप भी सन्न रह जाएंगे। जहां चाय के साथ टोस्ट खाने के दौरान उसमें से तार का टुकड़ा निकला है। मुंह में चुभन होने पर जब युवक ने देखा तो हैरान रह गया।


जी हां अगर आप भी चाय टोस्ट के शौकीन हैं तो जरा संभल कर टोस्ट का स्वाद लीजिए। बताया जा रहा है की दमोह शहर के सिविल वार्ड 2 निवासी नीलश्याम सोनी बच्चों के साथ बैठकर हल्दीराम कंपनी ब्रांड का RUSKY टोस्ट खा रहे थे आरोप है की उसी दौरान उनके मुंह में अचानक पिन जैसा कुछ चुभा। जब उन्होंने बाहर निकाल कर देखा तो टोस्ट में तार का पिन जैसा टुकड़ा पाया गया। नीलश्याम का कहना है की वो बच्चों के साथ चाय टोस्ट खा रहे थे, गनीमत रही की बच्चों ने इसका सेवन नहीं किया अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

 

इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर भी साझा की है। साथ ही इसकी शिकायत खाद्य विभाग में करने की बात कही। उन्होंने कहा की यह हल्दीराम कंपनी का ब्रांड है इसका उन्हें विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि किसी के साथ कोई अनहोनी ना हो सके। यह कोई छोटी लापरवाही नहीं बल्कि उनकी इस प्रकार की लापरवाही आम जनमानस को मुसीबत के साथ-साथ उसकी जान पर भी बन सकती है।


By - sagar tv news
15-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.