सरपंच प्रतिनिधि के भाई की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत, जांच में जुटी पुलिस

 

एमपी के सागर संभाग के दमोह जिले के हिंडोरिया थाना अंतर्गत बांदकपुर चौकी क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और दुखद घटना सामने आई है। यहां बुधवार को स्टैंड के पास एक युवक ने शराब के नशे में खुद को कैंची मारकर गंभीर रूप से घायल कर लिया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी,

 

 

जिसके बाद युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अचानक स्टैंड के पास पहुंचा और नशे की हालत में खुद पर धारदार कैंची से वार करने लगा। कुछ ही पलों में वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना को देखकर वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही बांदकपुर चौकी पुलिस और हिंडोरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया गया।

 

 

 

मृतक की पहचान राजा राय (उम्र करीब 40 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह ग्राम पंचायत प्रतिनिधि देवी राय का भाई था। अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक की हालत को गंभीर बताते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोटों के चलते इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। जिला अस्पताल में भी परिजनों की भीड़ लग गई। परिजन इस घटना से स्तब्ध हैं और किसी भी तरह की स्पष्ट वजह नहीं बता पा रहे हैं कि राजा राय ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

 

 

 

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों और किन कारणों से उठाया। शराब के नशे में होने की बात सामने आई है, लेकिन इसके पीछे कोई पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव या अन्य वजह है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जान जाने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


By - sagar tv news
15-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.