एकतरफा प्यार बनी बड़ी कहासुनी और फिर पटना गांव में फायरिंग

 

एमपी के सागर संभाग के छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान बदमाशों ने जमकर फायरिंग कर दी, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। इस सनसनीखेज घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,

 

 

 

जिसमें दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट और गोलियां चलने के दृश्य साफ दिखाई दे रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटना गांव में दो पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा था, जो अचानक उग्र हो गया। विवाद के दौरान हमलावर पक्ष ने कई राउंड फायरिंग की। गोली लगने से एक युवती और एक बुजुर्ग महिला घायल हो गईं। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

 

 

 

घटना की सूचना मिलते ही लवकुशनगर थाना पुलिस और एसडीओपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच हमलावरों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से अवैध कट्टे भी बरामद किए गए हैं। वहीं, घटना के दौरान हमलावरों की बाइक और एक बोलेरो वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। बताया जा रहा है कि इस पूरे विवाद की जड़ एक युवती से जुड़ा एकतरफा प्यार है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प और फायरिंग में बदल गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 

 

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। वीडियो में खुलेआम हथियार लहराते और गोलियां चलाते हुए बदमाश दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर भी अन्य आरोपियों की पहचान कर रही है। लवकुशनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

 

 

प्रेमा बाई ने बताया कि अचानक गोलियां चलने लगीं, हम लोग बचने के लिए इधर-उधर भागे। मेरी बेटी को गोली लगी। नवीन दुबे, एसडीओपी लवकुशनगर बताया कि पटना गांव में दो पक्षों के विवाद के दौरान फायरिंग की सूचना मिली थी। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार जब्त किए गए हैं। मामले की जांच जारी है।


By - sagar tv news
15-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.