TOP_10_मध्यप्रदेश : स्पा सेंटर की आड़ में जिस्म फरोशी का धंधा, लेन-देन का ऑडियो वायरल

 

 

रायसेन जिले के सांची थाना क्षेत्र के ताजपुरसूर गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक सनकी आशिक ने खूनी खेला । आरोपी युवक का नाम बबलू यादव था जो विदिशा जिले के शमशाबाद का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि आरोपी बबलू घर के भूसे के कमरे में छिपा हुआ था और सुबह जैसे ही उसने प्रेमिका को देखा तो पहले उसे गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।


रीवा-ग्वालियर नेशनल हाइवे पर निर्माणाधीन झांसी खजुराहो फोरलेन पर बसारी गांव के पास फोरलेन ठेका कंपनी के ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोगों की मौके पर और एक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। 4 गंभीर घायलों को ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

मध्यप्रदेश को तेजी से अपनी चपेट में ले रहे बर्ड फ्लू का संक्रमण अब झाबुआ के प्रसिद्ध कड़कनाथ पर भी आन पड़ा है, कड़कनाथ प्रजाति के मुर्गे में बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद झाबुआ से लेकर भोपाल तक प्रशासनिक अलर्ट जारी किया गया है। खास बात ये है कि, जिस फार्म के कड़कनाथ में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, वहां से पिछले दिनों इंडियन टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के फॉर्म के लिये कड़कनाथ का ऑर्डर दिया गया था।


11 महीने बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकारणी की घोषणा की हैं। लेकिन इससे सबसे बड़ा झटका सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को लगा है । प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की टीम में सिंधिया के एक भी समर्थक को जगह नहीं मिली है । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दबदबा कायम हैं । प्रदेश कार्यकारिणी में 8 करीबी नेताओं को संगठन में पद मिला है ।

बालाघाट जिले के लालबर्रा वन परिक्षेत्र अंतर्गत में स्थित खैरगोंदी में इट भट्टा में कार्य करने वाला मजदूर बाघ के हमले से घायल हो गया। घायल मजदूर शिवप्रसाद सहारे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही वन विभाग को इसकी सूचना दी गई।



रीवा जिले में शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। जहां दुल्हन सहित उसके परिजन दूल्हे का सामान लेकर चंपत हो गए। सब कुछ गंवा चुका दूल्हा परिवार सहित थाने पहुंच गया और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस अब दुल्हन और उसके घरवालों की तलाश कर रहे हैं। मामला सिविल लाइन थाने के साईं मंदिर का है। घनश्याम यादव निवासी जिला छतरपुर की शादी गुढ में रहने वाली अनीता यादव के साथ हुई थी। 3 दिन पूर्व लड़की की घर में ओली की रस्म अदा हुई थी।

पूर्व विधायक राहुल सिंह लोधी को मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कार्पोरेशन का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। आज उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया है। बता दे दमोह के कांग्रेस विधायक रहे राहुल सिंह लोधी ने उप चुनाव की वोटिंग से 8 दिन पहले पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को सुबह इस्तीफा सौंपा और इसके 1 घंटे बाद ही भाजपा में शामिल हो गए थे। जिसका ये ईनाम है।


शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र में एक सीमेंट से लदे ट्रक के सोन नदी में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि इसमें पन्ना और सतना निवासी दो लोग ट्रक में सीमेंट लेकर कहीं पर जा रहे थे। इसी दौरान दिया पीपर पुल पर ट्रक अनियंत्रित होकर सोन नदी में गिर गई।


भोपाल के कोलार क्षेत्र में स्थित एक स्पा सेंटर पर छपामार कार्यवाही की गई थी । जहां जिस्म फरोशी का धंधा चल रहा था । 2 युवती 3 युवक पकड़े गए थे । इस मामले को रफा दफा करने पैसों के लेन देन का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें क्राईम ब्रांच के डीएसपी का वह ऑडियो बताया जा रहा है। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने इसको संगान में लिया है।

ग्वालियर जिले के गिरवाई थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है । छात्रा दूध लेकर लौट रही थी । तीन युवकों ने रोका और बंधक बनाकर ले गए । विरोध करने पर आरोपियों ने पिटाई भी की । घटना वीरपुर इलाके में अमर मैरिज गार्डन के पास की है । शिकायत पर गिरवाई थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है ।


By - Anuj Goutam
15-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.