जरूरतमंदों को संस्था का मिला सहारा, निःशुल्क इलाज कर चश्मे भी किये वितरित
एक संस्था ने काफी शानदार पहल करते हुए जरूरतमंदों की न सिर्फ मदद की बल्कि उन्हें सहारा भी दिया। संस्था द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। जहां जरूरतमंदों का इलाज किया गया साथ ही उन्हें चश्मे भी वितरित किये गए हैं। इस शिविर में दर्जनों की संख्या में लोग पहुंचे थे। जिनका जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टरों ने चेकअप किया।
दरअसल एमपी के टीकमगढ़ शहर स्थित आहार जी में मुनि श्री प्रत्यक्ष सागर स्मृति शोध और सेवा संस्थान टीकमगढ़ के द्वारा दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र अहारजी में निशुल्क नेत्र परीक्षण और चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान डॉ. नरेंद्र कुमार जैन ने बताया की शिविर में 276 रोगियों के पंजीकरण किए गए थे जिसमें 113 रोगियों को चश्मा और 7 रोगियों को बाय फोकल चश्में वितरित किए गए। इसके अलावा 29 रोगी मोतियाबिंद के भी पाए गए।
इस कार्यक्रम में चश्मा घर सागर से सन्मति कुमार जैन अपनी टीम के साथ अपने मोबाइल वाहन जिसमें सारे आधुनिक साधन उपलब्ध हैं। लेकर आए थे। वहीं जिला अस्पताल टीकमगढ़ में नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर लतिका खरे साथ ही डॉ. पूजा धुर्वे ने अपनी सेवाएं दी।