सागर- पुलिस ने अवैध लकड़ी का परिवहन करते पकड़ा पिकअप वाहन |SAGAR TV NEWS|
सागर जिले के बंडा में पुलिस ने कार्यवाई को अंजाम देते हुए लकड़ियों से भरी हुई पिकअप गाड़ी को पकड़ा है। जिसमें बड़ी मात्रा में लकड़ियां भरी हुई थी। जिसका अवैध परिवहन किये जाने की सूचना के बाद पुलिस ने कार्यवाई की। बताया जा रहा है की पुलिस ने खेर की लकड़ी जप्त की है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी की कुछ लोग पिकअप वाहन से अवैध रूप से माल ले जा रहे हैं। जिसके बाद थाना प्रभारी अंजली उदेनिया ने टीम गठित की, सूचना अनुसार कांटी रोड पहुंचे जहां पिकअप वाहन को रोक कर चेक किया। जिसमें अवैध रूप से खेर की लकड़ी भरी हुई। जिसके बाद पुलिस ने ड्राइवर से दस्तावेज दिखाने को कहा लेकिन वह कोई भी ठोस दस्तावेज पेश नहीं कर पाया।
पुलिस ने जानकारी ली, साथ ही बिना कागजात के परिवहन करने के बाद ड्राइवर गौरीशंकर लोधी और देवेंद्र सिंह ठाकुर दोनों निवासी पपाऊनी थाना बल्देवगढ़ को खैर की लकड़ी के साथ थाना लेकर पहुंचे। और अग्रिम कार्यवाई के लिए वन विभाग बंडा को सुपुर्द किया गया।