शिक्षा के मंदिर में टीचर छात्राओं संग लगा रही ठुमके, जबकि 15 दिनों में 2 छात्राएं हो चुकी गायब !
शिक्षा के मंदिर में टीचर छात्राओं संग लगा रही ठुमके, जबकि 15 दिनों में 2 छात्राएं हो चुकी गायब !
शिक्षा का मंदिर यानि स्कूल जहां पढ़ाई होना चाहिए, अच्छी शिक्षा दी जानी चाहिए वहां पर पतली कमरिया मोरी गाने पर टीचर छात्राओं के साथ रील बना रही हैं और ठुमके लगाए जा रहे हैं वो भी ऐसे समय में की जब महज 15 दिनों में एक के बाद एक दो छात्राएं स्कूल परिसर से अचानक गायब हो गई जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। गाने पर डांस किये जाने के वीडियो भी सामने आये जिसके बाद परिजनों ने आपत्ति जताई है।
तस्वीरें एमपी के शहडोल की हैं। जहां सोहागपुर स्थित माता शबरी सरकारी गर्ल्स स्कूल परिसर में महिला टीचर ने छात्राओं के साथ अश्लील गानों पर डांस करते हुए रील्स बनाई। इस वीडियो में छात्राएं स्कूल ड्रेस में क्लासरूम के अंदर दिखाई दे रही हैं। उनके साथ एक महिला टीचर भोजपुरी गीत “पतली कमरिया मोरी हाय-हाय” पर डांस कर रही हैं। शैक्षणिक माहौल में ऐसी गतिविधि सामने आने के बाद पेरेंट्स ने नाराजगी जताई है। बताया गया की छात्राओं के साथ गाने पर रील बनाती टीचर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर हैं। जहां क्लास रूम में मेंहदी लगवाते हुए टीचर रील। बनवा रही हैं।
छात्राओं की सुरक्षा पर पहले से ही गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में टीचर का यह वीडियो पूरे शिक्षा परिसर की प्रतिष्ठा को और धूमिल कर रहा है।
गौरतलब है की शबरी सरकारी गर्ल्स स्कूल परिसर से करीब 15 दिनों में दो छात्राएं लापता हो गयी हैं। बीते महीने 28 दिसंबर को 12वीं की एक छात्रा हॉस्टल से घर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वह नहीं पहुंची। तत्कालीन हॉस्टल अधीक्षिका सुलोचना बट्टे की शिकायत पर सोहागपुर थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। वहीं बीते दिनों 8 जनवरी को 10वीं की एक और छात्रा के लापता होने की सूचना मिली। इस मामले में भी प्राचार्य देवेंद्र श्रीवास्तव की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है।--------