युवक के बाद युवती मामले में भी अस्पताल से आई बुरी खबर, साथ घूमने की शिकायत के बाद किया ऐसा...
नाबालिग युवक- युवती ने एक साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिसमें अस्पताल पहुंचने के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया था, अब इलाज के दौरान युवती को भी नहीं बचाया जा सका। दमोह जिले के कुम्हारी थाना इलाके से सामने आए इस मामले में सबसे हैरान करने साली वजह सामने यह आई है कि दोनों को एक साथ घूमते हुए देख लिया गया था, जिसके बाद उनकी घर पर शिकायत की गई थी।
जिससे आहत होकर युवक युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया। युवक ने अस्पताल में दम तोड़ा था, तो वहीं युवती की हालत गंभीर बताई जा रही थी। जिसे इलाज के लिए गंभीर हालत में जबलपुर रैफर किया गया था, अब युवती ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। हैरान कर देने वाला मामला दमोह जिले के कुम्हारी थाना इलाके से सामने आया था।
बताया जा रहा है की कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिन एक युवक और नाबालिग युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसके बाद आनन फानन में दोनों को जिला अस्पताल लाया गया था।जहां युवक की जान चली गयी थी। तो गंभीर हालत में युवती को जबलपुर रेफर किया गया था, दमोह के एडिशनल एसपी सुजीत भदौरिया ने बताया कि इस मामले में नाबालिग युवती की भी जान जाने की सूचना संज्ञान में आई है
दरअसल यह पूरा मामला जंगल का था, जहां पर युवक और युवती को घूमते हुए पाया गया था । जिसकी सूचना वनकर्मी ने दोनों के परिजनों को दी थी। जिसके बाद अचानक युवक युवती ने घातक कदम उठा लिया था।