थाना प्रभारी पर हमला करने वाली महिला आरोपी अब हुई गिरफ्तार || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई देहात थाना पुलिस ने 13 सालो  से फरार स्थाई वारंटी महिला काे गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी महिला के पति ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 28 दिसंबर 2007 को तत्कालीन थाना प्रभारी जेबीएस कुशवाहा अपने स्टाॅफ सहित आरोपी सुरेश विश्वकर्मा काे गिरफ्तार करने नराेदा गांव गए थे। तभी आरोपीऔर उसके परिवार के लाेगाें ने थाना प्रभारी सहित स्टाॅफ पर हमला कर दिया था। जिससे थाना प्रभारी चाेटिल हाे गए थे। पुलिस ने कई  धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। ओर आरोपियों काे भी गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन आरोपियों की जमानत हाे गई उसके बाद से आरोपी राजेश विश्वकर्मा, कमलाबाई विश्वकर्मा फरार हाे गए थे। ओर न्यायालय में पेश नहीं हुए। इन्हें साल 2008 में स्थाई वारंटी घाेषित किया गया। उसके बाद से पुलिस काे इनकी तलाश शुरू की  13 सालो से फरार स्थाई वारंटी 42 साल की  कमला बाई विश्वकर्मा निवासी ग्राम नरोदा को उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले के कुआंगांव महिला पुलिस की मौजूदगी  में अभिरक्षा में लिया गया। जिसके बाद न्यायालय खुरई में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

 


By - Manoj Badhwani (Khurai MP)
15-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.