दूषित पानी मामले एक और महिला की जान गई, कांग्रेसियों ने किया बड़ा प्रदर्शन

 

इंदौर दूषित पानी से जान जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भागीरथपुरा में हुए इस मामले में अब 21 वी जान चली गयी है जहां एक 50 साल की महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, वह 7 जनवरी से अस्पताल में भर्ती थी। उनकी किडनी में इंफेक्शन हो गया था। जिसके बाद उनकी जान चली गयी।

 

 

 

वहीं दूसरी तरफ भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से गयी जान जाने के मामले को लेकर कांग्रेस ने बीते दिन न्याय यात्रा निकाली। जो बड़ा गणपति चौराहे से शुरू होकर राजवाड़ा तक निकाली गई, जिसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

 


इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदर्शन भी किया। इस न्याय यात्रा के दौरान प्रदेश सरकार और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के इस्तीफे की मांग की। बता दें की इस यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कई पूर्व मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

 


इस दौरान नेताओं ने आरोप लगाया कि भागीरथपुरा इलाके में लंबे समय से दूषित पानी की शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिसके कारण निर्दोष लोगों की जान चली गई। मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि यह केवल एक हादसा नहीं बल्कि सिस्टम की विफलता है। जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी और पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।

 

 

 

तो प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा में कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में आम जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।--------


By - sagar tv news
12-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.