सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ कंटेट वायरल, आरोपी को कट्टा और कारतूस के संग दबोचा
सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ कंटेंट बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस हरकत में आई, जब उसे संदेह के आधार पर पकड़ा तो उसके पास से अवैध देशी कट्टा समेत कारतूस बरामद किए गए हैं मामले में छतरपुर जिले की नौगांव थाना पुलिस ने कार्यवाई करते हुए आरोपी युवक को अभिरक्षा में लिया गया है। कार्यवाई वाल्मीकि चौबे के नेतृत्व में की गयी।
बताया जा रहा है की नौगांव थाना पुलिस को रात के समय पेट्रोलिंग के दौरान आर्मी कॉलेज रोड में अवैध हथियार समेत संदिग्ध की सूचना मिली थी। पुलिस टीम संबंधित स्थान पुलिया के पास पहुंची। संदेही को पकड़ा गया।
बताया गया की आरोपी अरुण अहिरवार निवासी पुरवा थाना गांव के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू करते हुए विधिवत कार्यवाही की गई। आरोपी का सोशल मीडिया में अवैध हथियार समेत कंटेंट वायरल हुआ था। पकड़े गए युवक को न्यायालय में पेश किया गया।
गौरतलब है की छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी इकट्ठा कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है। बीते दिनों में छतरपुर जिले में 495 से ज्यादा आरोपी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जिसमें अवैध हथियार निर्माण फैक्टरियों में छापामार कार्यवाही भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक आगे भी इस तरह की कार्यवाई जारी रहेगी।