गर्ल्स हॉस्टल से अचानक 2 छात्राएं हुई लापता, कहां गई कैसे गई किसी को नहीं पता
गर्ल्स हॉस्टल से दो छात्राएं एक के बाद एक अचानक से लापता हो गयी। जिनका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। छात्राएं कहां गयी हैं। किसके साथ गई हैं। किसी को कुछ नहीं पता, लेकिन दोनों के गायब होने से हड़कंप मचा हुआ है। दोनों छात्राएं अलग-अलग लापता हुई हैं। जहां एक छात्रा बीते 8 जनवरी को लापता हुई। तो वहीं दूसरी बीते साल यानि दिसंबर की 28 तारीख को लापता हुई थी। इस लापरवाही के बाद दो अधीक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। बता दें की यह पूरा मामला शहडोल जिले के सोहागपुर थाना इलाके से सामने आया है।
बताया जा रहा है की पहले कक्षा 12 की छात्रा लापता हुई थी। इसके बाद अब कक्षा 10 की छात्रा भी लापता हो गई है। जानकारी के मुताबिक, 28 दिसंबर को कक्षा 12वीं की छात्रा का अब तक पता नहीं चल पाया है वहीं 10वीं की छात्रा के बारे में भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों छात्राओं के लापता होने पर हॉस्टल प्रबंधन ने सोहागपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही छात्राओं के लापता होने के मामले में संबधित विभाग ने दो अधीक्षिकाओं सुलोचना बट्टे और चंद्रकला को निलंबित कर दिया है।
इसके अलावा गर्ल्स हॉस्टल प्रबंधन की दोनों शिकायतों पर सोहागपुर पुलिस ने छात्राओं के अपहरण समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद मामले में तेजी से जांच की जा रही है। मामले में एडिशनल एसपी राघवेंद्र द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया की 10 वी की छात्रा अपने नाना के साथ आई थी, लेकिन उनके जाने के बाद वह भी चली गयी जिसकी शिकायत की गई है। इसके पहले भी एक छात्रा इसी तरह हॉस्टल से गयी थी, दोनों मामलों में मामला कायम कर जांच की जा रही है। खबर लिखे जाने तक दोनों का सुराग नहीं मिला था।--------