Sagar- नो एंट्री के विरोध में उतरा ट्रक एसोसियेशन, सोमवार से हड़ताल पर, दवा, सब्जी की सप्लाई प्रभावित

 

सागर शहर में सुरक्षा की दृष्टि से बड़े वाहनों की नो एंट्री का टाइम सुबह 6:00 बजे से रात 11:00 तक कर दिया गया है इसके विरोध में सागर जिला एवं ट्रांसपोर्ट मलिक महासंघ सड़कों पर उतर आया है और उनकी मांगों को पूरा नहीं करने पर सोमवार से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है, इसको लेकर प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से अपनी समस्याएं बताई है, शिकायत में कहा गया कि शहर में दवाईयां, फल, सब्जी, किराना और आवश्यक वस्तुओं का परिवहन किया जाता है विगत समय से शहर की व्यवस्था बनाये रखते हुए नो ऐट्री में स्थानीय स्तर पर आवश्यक वस्तुओं के आवागमन की अनुमति प्राप्त थी।

 

 

 

जिसे जिला प्रशासन द्वारा निरस्त कर दिया गया है, जिसकी वजह से आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई चेन प्रभावित होगी रात 11 बजे के बाद मजदूर मिल पाना सम्भव नहीं है न ही वस्तुओं की ढुलाई करना सम्भव है इससे रोज मर्रा की वस्तुओं के दाम भी प्रभावित होने की सम्भावना है रात्री कालीन कार्यों में चोरी भय इत्यादि प्रवल सम्भवनायें होंगी।

 

 

 


वर्तमान समय में लहदरा नाका एवं भैसा नाका पर सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक नो ऐट्री की बजह से माल परिवहन के ई-वे बिल की अवधि का नुकसान ट्रक मालिक एवं माल मालिक का होता है। इस हेतु वैकल्पिक व्यवस्था स्वरूप भैसा नाका से नई गल्ला मण्डी, मोती नगर चौराहे से लहदरा नाका आने जाने की अनुमति प्रदान की जाये।

 

 

 

 

यह कि शहर में सुगम सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था का संचालन किय जाये वर्तमान में यातायात विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भ्रष्टाचार को बढावा देकर नियम विरूद्ध कार्यवाही कर भारी वाहन चालकों, मालिकों एवं आम जनता को परेशान किया जा रहा

संघ ने लहदरा बायपास का कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग करते हुए कहा नेशनल हाईवे के आवागमन को सुचारू 24 घंटे चालू किया जा सके,


By - sagar tv news
10-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.