CMO ने नगर परिषद अध्यक्ष पति पर कराई FIR, शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज
CMO ने नगर परिषद अध्यक्ष पति पर कराई FIR, शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज
!
नगर परिषद अध्यक्ष के पति के खिलाफ सीएमओ ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। की उन्होंने गाली गलौच करते हुए न सिर्फ अभद्रता की बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गयी। तो वहीं दूसरी तरफ नगर परिषद अध्यक्ष ने भी कई आरोप लगाते हुए शिकायत करने पहुंची थी आरोप है की वहां उनकी शिकायत नहीं लिखी गयी।
बताया जा रहा है की शिवपुरी जिले की नगर परिषद पिछोर में अध्यक्ष पति और सीएमओ के बीच विवाद के चलते सीएमओ ने पिछोर थाने में अध्यक्ष के पति के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज करवाया है।
नगर परिषद पिछोर के सीएमओ कमल शर्मा का आरोप है कि अध्यक्ष के पति के द्वारा उनके साथ में गाली गलौज की गई। सीएमओ किसी तरह अपने चेंबर में आए और उसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया सीएमओ का आरोप है कि इस दौरान एक महिला पार्षद का पति भी उनके साथ में मौजूद था। बिना किसी वजह के अध्यक्ष पति ने उनके साथ में अभद्रता की।
तो नगर परिषद पिछोर की अध्यक्ष कविता पाठक का आरोप है कि उन्होंने सीएमओ से बिजली और साफ सफाई की व्यवस्था के लिए जब कहा तो वो भड़क गए और उनके पति पर झूठी शिकायत दर्ज कराकर उन पर दवाव बनाया जा रहा है। जबकि पति ने उनसे किसी भी तरह की कोई अभद्रता नहीं की है।--