पीने के पानी और मिली अन्य लापरवाहियों पर SDM का ठनका माथा, दे डाली चेतावनी

 

लोगों के घरों में स्वच्छ पीने का पानी पहुंचने लगे इसलिए उन्होंने पाइप लाइन में अपने हिसाब से अवैध रूप से सुराख कर दिए और कनेक्शन कर उसे नुकसान पहुंचाया। जिससे लोगों के घरों में गंदा पानी सप्लाई होने लगा। जब यह बात एसडीएम को पता चली तो वो नाराज़ हो गए और नगर परिषद के इंजीनियर को सख़्त कार्यवाई करने के निर्देश दिए हैं।


मामला छतरपुर जिले के बड़ामलहरा का है जहां एसडीएम कई वार्डों में निरीक्षण करने पहुंचे थे।
दरअसल प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा की घटना से सबक लेकर प्रशासन हरकत में आया। जहां कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देशन में एसडीएम आयुष जैन ने नगर के कई वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान पेयजल और जमा होने वाले गंदे पानी के संबंध में नगर परिषद के जिम्मेदारों को सख्त निर्देश दिए। इस दौरान पानी की टंकियों, कुओं और अन्य जलस्रोतों की स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम आयुष जैन ने वार्ड नंबर 14 में स्थित पानी की टंकी का निरीक्षण किया, जहां समय-समय पर सफाई कराने के निर्देश दिए। वहीं वार्ड नंबर 8 स्थित एक कुएं में गंदा पानी पाया गया। स्थानीय नागरिकों ने एसडीएम से शिकायत करते हुए कुएं की तत्काल सफाई कराने की मांग की, ताकि वार्डवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। निरीक्षण में वार्ड नंबर 8 में ही नालियों की नियमित सफाई नहीं हो रही है। नालियों में कचरा जमा होने के कारण पानी की निकासी बाधित है, जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इसके अलावा कुछ लोगों द्वारा पाइपलाइन में अवैध रूप से सुराख कर अपने घरों के सामने टोंटी लगा ली गई है, जिससे पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और गंदा पानी सप्लाई लाइन में जा रहा है। जिस पर एसडीएम आयुष जैन ने मौके पर मौजूद नगर परिषद के सब इंजीनियर श्रीकांत खरे को पाइपलाइन से छेड़छाड़ करने वालों पर जुर्माना लगाने के सख्त निर्देश दिए, ताकि भविष्य में कोई भी शासकीय संपत्ति को नुकसान न पहुंचा सके। इंजीनियर श्रीकांत खरे ने एसडीएम को अवगत कराया कि वार्ड नंबर 11 में बनाई जा रही नाली के निर्माण में स्थानीय लोगों ने बाधा डाली जिससे कार्य समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। जिस पर उन्होंने मौके पर जाकर चेतावनी दी की नगर परिषद के कामों में बाधा डालने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

इस सब के अलावा वार्ड नंबर 11 में बस स्टैंड स्थित सुलभ शौचालय का गंदा पानी पास की कॉलोनी के एक खेत में इकट्ठा हो रहा है जिससे क्षेत्र में गंदगी बनी हुई है। इस पर एसडीएम ने सब इंजीनियर से चर्चा कर स्थायी समाधान की बात कही।


By - sagar tv news
08-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.