Sagar- कॉलेज के लिए निकली छात्रा 9 दिन से लापता, मोकलपुर गांव के लड़के पर उठाने के आरोप
सागर में 9 दिन पहले एक छात्रा पढ़ने के लिए घर से कॉलेज के लिए निकली थी लेकिन वह आज दिनांक तक लौट कर नहीं आई है. परिजन उसे ढूंढ ढूंढ कर थक गए इधर पुलिस में रिपोर्ट लिखने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसकी वजह से इस बेटी के माता-पिता कभी थाने तो कभी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं
यह मामला सुरखी थाना क्षेत्र का है जहां 31 दिसंबर 2025 की सुबह करण सिंह गौंड की बेटी रुचि आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज जाने के लिए सुर्खी से बस में बैठकर रवाना हुई थी वह शाम तक घर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की गांव मोहल्ला रिश्तेदार और अन्य परिचितों ने पता किया जब कोई सुराग नहीं मिला तो सुर्खी थाने पहुंचकर गुमशीदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई,
लड़की के पिता करण सिंह ने बताया बेटी की तलाश करने के लिए थाने में जिस मैडम के लिए जिम्मेदारी दी गई थी वह छुट्टी पर है इसलिए बेटी को लेकर कुछ पता नहीं चल पा रहा, उन्हें अंदेशा है कि मोकलपुर गांव का एक लड़का उनकी बेटी को जबरन अपने साथ ले गया है अब तक इतने दिन में उसे एक बार भी बात नहीं हो पाई, मेरी बेटी किस हाल में होगी उसके साथ यह आरोपी क्या कर रहे होंगे, कुछ पता नहीं चल पा रहा, इसलिए अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय आए हैं, ताकि बेटी को तलाश करके पुलिस हमारे घर सुरक्षित वापस ले आए, बेटी के लापता होने के बाद से पूरा परिवार टूट गया है पिछले आठ दिन से घर का चूल्हा नहीं जला है ना किसी ने ठीक से कुछ खाया है