हाय रे यह कैसा इश्क़ है ! दुधमुंहे बच्चे को छोड़कर माँ प्रेमी संग फरार हो गई |SAGAR TV NEWS|
कहा जाता है की इश्क़ और प्यार में लोग हद से गुजर जाते हैं। कमबख्त ये इश्क़ चीज ही ऐसी है कि न घर बार दिखे और न ही संसार दिखे, वो एक गाना है न... की कुछ यार नज़र नहीं आता, घर बार नज़र नहीं आता, संसार नज़र नहीं आता, जब प्यार होता है। ऐसे ही एक माँ अपने दुधमुहे बच्चे को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। बच्चा अपनी माँ के लिए तड़प रहा है वहीं परिवार सदमे में है।
मामला छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना इलाके से सामने आया है। मासूम बच्चे की उम्र महज डेढ़ साल है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया की बहु सुमन बीते रोज सुबह करीब 11 बजे घर से अचानक लापता हो गई। काफी देर तक जब उसका कोई पता नहीं चला तो रिश्तेदारी और आसपास के इलाकों में तलाश की गई। लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला।
परिजनों का कहना है की सुमन अपने साथ मोबाइल फोन के अलावा घर में रखी नगदी और जेवरात भी ले गई है। सुमन किसके साथ भागी है। यह परिवार ठीक से नहीं बता पा रहा है। बताया गया की सुमन का पति गुजरात के सूरत में नौकरी करता है। पत्नी अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ ससुराल आई थी। जो कहाँ किसके साथ भाग गई किसी को भी पता नहीं है। हालांकि ऐसा अंदेशा ज़रूर जताया जा रहा है की वह अपने प्रेमी के साथ भागी है।
परिजनों को सबसे ज्यादा चिंता मासूम बच्चे की है।
इस पूरे मामले को लेकर सास और देवर ने लवकुश नगर थाना पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज करते हुए महिला की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।