सागर- सेना के रिटायर्ड सूबेदार दे रहे युवाओं को ट्रेनिंग, पहली पसंद बनी यह अकैडमी |SAGAR TV NEWS|
एक बड़े ही मशहूर गाने की कुछ लाइनें हैं बरसे चाहे अम्बर से आग, लिपटे चाहे पैरों से नाग, पाएगा जो लक्ष्य है तेरा…. लक्ष्य को हर हाल में पाना है।.... कुछ इसी तरह जोश, जुनून और जज़्बे के साथ सागर के युवा भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। और इसके पीछे सागर की गरुड़ फिजिकल अकैडमी है। जहां युवाओं को फिजिकल ट्रेनिंग दी जा रही है। मध्यप्रदेश पुलिस की आगामी फिजिकल परीक्षा को लेकर जहां ज्यादातर अभ्यर्थी कड़ाके की ठंड में अभ्यास से पीछे हट जाते हैं। तो वहीं गरुड़ फिजिकल अकैडमी में अनुशासन और जज़्बे के साथ प्रशिक्षण लगातार जारी है।
भले ही पारा 6 डिग्री सेल्सियस ही क्यों न हो, ऐसे में भी अकैडमी में प्रशिक्षण लेने वाले छात्र-छात्राएं हर दिन सुबह मैदान में पसीना बहा रहे हैं। यहां पर दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, गोला फेंक के अलावा सभी फिजिकल ट्रेनिंग वैज्ञानिक और व्यवस्थित तरीके से कराई जा रही है। गरुड़ फिजिकल अकैडमी को सागर शहर की सर्वश्रेष्ठ फिजिकल ट्रेनिंग अकैडमी के रूप में जाना जाता है। जहां भारतीय सेना के पूर्व सैनिक, नायब सूबेदार राम प्रकाश खुद ही प्रशिक्षण देते हैं। जिनके अनुभव और अनुशासन का सीधा लाभ छात्रों को मिल रहा है।
बताया गया की अकैडमी का उद्देश्य केवल परीक्षा पास कराना नहीं, बल्कि युवाओं में सेना और पुलिस जैसी सेवाओं के अनुरूप शारीरिक क्षमता, मानसिक मजबूती और अनुशासन विकसित करना है। ठंड जैसी कठिन परिस्थितियों में भी नियमित अभ्यास से छात्रों का आत्मविश्वास लगातार बढ़ रहा है। तो वहीं आगामी मध्यप्रदेश पुलिस फिजिकल टेस्ट को ध्यान में रखते हुए गरुड़ फिजिकल अकैडमी सागर युवाओं को सफलता के लिए पूरी तरह से तैयार कर रही है।