तेज ठंड के बीच डॉ. ने दी हिदायत सीधे ठंड के संपर्क में न आएं, खासकर बच्चों, बुजुर्गों, बीमारों का रखें ध्यान
तेज ठंड के बीच डॉ. ने दी हिदायत सीधे ठंड के संपर्क में न आएं, खासकर बच्चों, बुजुर्गों, बीमारों का रखें ध्यान
इन दिनों पड़ रही कंपकंपा देने वाली ठंड से जहां आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है तो वहीं लोगों के बीमार होने की बात भी सामने आ रही है। ऐसे में डॉक्टरों द्वारा ठंड से बचने और सतर्कता बरतने की बात कही जा रही है। राजधानी भोपाल के सिविल सर्जन संजय जैन ने लोगों से इस मौसम में खुद को ठंड से बचाने की अपील की उन्होंने बताया कि लोगों को इस समय बहुत सावधानी से रहने की आवश्यकता है कमरे से निकल कर एकदम ठंड के संपर्क में ना आएं, हमेशा गर्म और ऊनी कपड़े पहने, क्योंकि सर्दी का प्रकोप बहुत है। ऐसे में अस्थमा के पेशेंट को बहुत ज्यादा ध्यान रखने की ज़रूरत होती है।
गौरतलब है की राजधानी भोपाल समेत पूरे मध्य प्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भोपाल में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग बीमार भी हो रहे हैं। जो इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।
सिविल सर्जन संजय जैन ने यह भी बताया की ठंड के मौसम में कार्डियक अरेस्ट और ब्रेन स्ट्रोक के भी मामले देखने में आते हैं। और अब ऐसे मामलों में उम्र का भी कोई बहुत ज्यादा प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है, कम उम्र के लोगों में भी इस तरह की शिकायत देखी जा रही है। तो ऐसे में कम तापमान में जाने से बचे सीधे ठंड के संपर्क में आने से बचें, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।--------