व्यक्ति को अचानक आया Heart Aattack फिर पुलिसवाले ने CPR देकर बचाई जान, LIVE CCTV |SAGAR TV NEWS|
मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो मंज़ूरे ख़ुदा होता है।... जी हां कहते हैं की जीना और मरना तो उसके हाथ में है, ये फिर से साबित हुआ जब बुजुर्ग को हार्ट अटैक आ गया, तब एक पुलिसवाला मसीहा बनकर पहुंचा और CPR देकर उनकी जान बचा ली। छतरपुर से सामने आई CCTV कैमरे की तस्वीरें देखकर आप भी प्रशंसा किये बगैर नहीं रह पाएंगे।
दरअसल छतरपुर में एक बुजुर्ग की जान आरक्षक ने सूझबूझ से बचा ली। तस्वीरों में नज़र आ रहा है की बुजुर्ग को घर में ही अचानक हार्ट अटैक आ गया, वह कुर्सी पर बैठे-बैठे अचेत होकर जमीन पर गिर गए, पास ही मौजूद उनकी धर्मपत्नी ये देखकर उनकी तरफ भागी, उन्हें सहारा दिया, उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था, उन्होंने चीखते चिल्लाते पड़ोसियों से मदद की गुहार लगाई।
तभी एसपी ऑफिस में पदस्थ आरक्षक खगेन्द्र तिवारी वहां पहुंचे, उन्होंने बुजुर्ग को तुरंत CPR दिया, कुछ देर तक कोशिश करते रहे आखिर उनकी मेहनत रंग लाई। और कुछ समय में ही बुजुर्ग सामान्य स्थिति में आ गये। जिसके बाद एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया।
ये पूरा वाक्या घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। जिसके बाद अब आरक्षक की जमकर प्रशंसा की जा रही है। खगेन्द्र तिवारी ने न सिर्फ पड़ोसी का धर्म निभाया बल्कि इंसानियत की मिसाल भी पेश की है।