जब तक हम जाति प्रथा और कुरीतियों में बंटे रहेंगे तब तक टुकड़े होते रहेंगे - साध्वी हेमलता
जब तक हम जाति प्रथा और कुरीतियों में बंटे रहेंगे तब तक टुकड़े होते रहेंगे - साध्वी हेमलता
जब तक हम जाति प्रथा और कुरीतियों में बंटे रहेंगे तब तक देश के टुकड़े होते रहेंगे। हमे सामाजिक समरसता का भाव लेकर एकता का मंत्र अपनाना होगा। हम हिंदू राष्ट्र की कल्पना कर रहे है लेकिन जब हम प्रतिमा के साथ देवी देवताओं के चरित्र की पूजा करने लगेंगे तब जाकर हिन्दू राष्ट्र की कल्पना साकार होगी। यह बात एमपी के उज्जैन में राष्ट्रीय प्रवक्ता साध्वी हेमलता दीदी ने कही।
दरअसल उज्जैन जिले के खाचरौद में संघ शताब्दी के 100 साल पूरे होने पर आक्याजागीर के चांपानेर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जहां उन्होंने ये बात कही। वहीं लव जिहाद आयाम के प्रांत प्रेरक प्रमुख दीपिका सिंह डोडिया ने कहा कि कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों को लव जिहाद का शिकार बनाया जाता है। सोशल मीडिया पर वर्ग विशेष के लोग हिन्दू लड़कियों को बहला फुसलाकर अपना शिकार बनाते हैं और धर्म परिवर्तन करने प्रताड़ित करते हैं।
वहीं कुटुंभ प्रबोधन प्रमुख श्यामचरण शर्मा बोले की आज हमें जागने का समय है हिंदुत्व की रक्षा और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लेना होगा।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इसके पहले एक कुंडिया यज्ञ भी हुआ। इस आयोजन में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर, स्वामी विवेकानंद स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी जिसके बाद उन्हें सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान राम और भारत माता के चित्र पर पूजन के साथ हुई थी। इस आयोजन में चांपानेर, आक्याजागीर, सकतखेड़ी, मोकडी, तारोद, चंदोडिया, दिवेल, केसरिया समेत अन्य गांव के लोग शामिल हुए।