कलेक्टर कार्यालय के सामने रख दी डेड बॉडी, परिजनों ने आखिर क्यों किया ऐसा !
कलेक्टर कार्यालय में उस समय लोग हैरत में पड़ गए जब कुछ लोग एक डेड बॉडी लेकर पहुंचे, और बॉडी रखकर मुआवजे की मांग करने लगे। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अमले ने लोगों को आश्वासन दिया तब कहीं लोग मानने तैयार हुए।
मामला एमपी के हरदा का है। दरअसल सड़क दुर्घटना में युवक की जान चले जाने के बाद परिजनों ने मृतक की डेड बॉडी कलेक्टर कार्यालय के सामने रख दी। और अज्ञात वाहन मालिक पर FIR, साथ ही मृतक के परिजनों को सरकार से उचित मुआवजा दिलाने के अलावा पोस्टमार्टम के लिए रुपये लेने वाले कर्मचारी पर कार्यवाही की मांग की गयी।
बताया जा रहा है की हरदा जिला मुख्यालय के कबीट वाले नाले के पास अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी जान चली गयी। युवक की शिनाख्त संतोष सजकर, सकूर कॉलोनी हरदा के रूप में हुई। जब परिजन बॉडी लेने जिला अस्पताल पहुंचे तब किसी कर्मचारी ने पीएम कराने के नाम पर 1 हजार रुपए ले लिए। जिसके बाद जिला अस्पताल में मृतक के परिजनों ने हंगामा कर दिय। इसके बाद परिजन कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। जहां लोगों ने अपनी मांगों को रखा। जहां SDM अशोक डेहरिया की समझाइश पर परिजन बॉडी को अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए।