फिल्मी अंदाज में ससुराल पहुंची बहु, सास-ससुर से मारपीट कर दहेज में दी बाइक ले गई ! आरोप
एक बहु का दबंगई करते हुए वीडियो वायरल हुआ है आरोप है की उसने ससुराल पहुंचकर गुंडों से अपने सास-ससुर को पिटवाया। साथ ही दहेज में दी हुई बाइक भी परिजनों के साथ जबरदस्ती अपने साथ ले गयी। वह भी बाइक पर बाइक रखकर, हैरान करने वाला ये मामला छतरपुर जिले के सिविल लाइन थाना इलाके से सामने आया है।
घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।
दरअसल सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नये चंद्रपुरा निवासी लक्ष्मण कुशवाहा के पुत्र की शादी 4 मार्च 2024 को हिंदू रीति-रिवाजों के साथ रोशनी कुशवाहा से हुई थी। कार्यक्रम रोशनी के मायके जनकपुर में धूमधाम से हुए, दहेज में बाईक भी दी गई थी। लेकिन शादी का यह रिश्ता केवल 10 महीने ही चल सका।आरोप है की 27 दिसंबर 2024 को रोशनी कुशवाहा का अपने सास-ससुर से विवाद हो गया, जिसके बाद वह अपने पिता किशनलाल कुशवाहा के साथ कथित तौर पर कट्टे की नोंक पर ससुराल से मायके चली गई।
इसके करीब एक साल बाद रोशनी अपने पिता किशनलाल कुशवाहा और कुछ लोगों के साथ बाइक पर सवार होकर ससुराल पहुंची। यहां सास-ससुर के साथ जमकर मारपीट की गई और दहेज में दी गई बाईक को बिना चाबी दूसरी बाइक से बांधकर घसीटते हुए ले जाया गया। यह आरोप लड़के पक्ष ने लोगों ने लगाए हैं।
पीड़ित पति का कहना है कि उसने घटना की शिकायत दर्ज कराने सिविल लाइन थाना पहुंचकर आवेदन दिया है। लेकिन पुलिस ने फिलहाल जांच का आश्वासन देकर आवेदन रख लिया है। पति का आरोप है कि उसे अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष से जान का खतरा है।
उसका यह भी कहना है। की वह अपनी पत्नी के साथ रहना चाहता है पत्नी भी उसके साथ रहना चाहती है, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उनके रिश्ते में हस्तक्षेप कर रहे हैं।