Sagar-देश के एकमात्र अष्टविनायक मंदिर में माघ मेला, गोपाल भार्गव ने बाँटे अभिमंत्रित यंत्र
सागर जिले के गढ़ाकोटा में 8 स्वरूपों में दर्शन देने वाले भगवान गणेश अष्ट विनायक रूप में विराजमान है इसके साथ ही यहां पर सैकड़ो साल पुराना भगवान गणेश का एक प्राचीन मंदिर भी है जहां हर साल गोपाल भार्गव के द्वारा माघ मेले का आयोजन किया जाता है इस बार फिर पूरे विधि विधान के साथ पहले पूजा अर्चन किया गया और फिर प्रसादी वितरण में लोगों को अभिमंत्रित यंत्र और लॉकेट का वितरण किया गया, माघ मेले में दिनभर हजारों की संख्या में लोग भगवान गणेश के दर्शन करने के लिए आते है
गोपाल भार्गव ने बताया कि 4 जनवरी द्वितीया से विशेष वैदिक अनुष्ठानों का शुभांरभ हुआ तथा 6 जनवरी चतुर्थी को प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में भगवान श्री गणेश जी का दिव्य अभिषेक, सहस्त्रार्चन एवं महा-हवन सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात दोपहर 3 बजे से सवा तीन क्विंटल तिल के लड्डू एवं मोदक का भोग अर्पित कर श्रद्धालुजनों को महाप्रसाद, अभिमंत्रित रुद्राक्ष, एवं पटका वितरण किया ।
मंदिर में माघ मेला का आयोजन किया गया। भगवान श्री गणेश-जी के दर्शन करने एवं तिल अर्पित करने मेले में बड़ी संख्या में भक्त उमड़े। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक पं. गोपाल भार्गव ने सपरिवार विधि विधान से भगवान गणेश का फूल, दूर्वा, मेवा, मोदक, तिल आदि द्रव्यों से हवन पूजन किया। विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की उपासना करते हुए दुख संकट, कष्ट, क्लेश आदि के निवारण के लिए प्रार्थना की गई। जीवन में सुख शांति समृद्धि रिद्धि -सिद्धि संपन्नता की वृद्धि के लिए भगवान गणेश जी की विशेष साधना और मंत्रों से अभिमंत्रित चित्र लॉकेट, मोदक, रुद्राक्ष, कैलेंडर व तिल के लड्डुओं का प्रसाद स्वरूप वितरण भक्तों को किया गया। इस दौरान विप्र बटुकों द्वारा मंत्रोच्चार किया गया। श्री गणेश संस्कृत विद्यालय में पढ़ने वाले सभी विप्र बटुकों द्वारा गणेश भगवान जी का विशेष श्रृंगार किया गया।