Sagar- New Year में ढाबे पर खाना खाने गई थी युवती, बातों में उलझाकर कमरे में ले गए दोस्त फिर...
सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है, जहां एक लड़की के साथ ढाबा में मिले युवक ने भरोसे का फायदा उठाकर कमरे में ले गए, जहां दोस्तों के साथ मिलकर गंदा काम किया, घटना 1 जनवरी की है पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, शहडोल जिले की रहने वाली 22 वर्षीय युवती सागर में किराए का कमरा लेकर रहती है। 1-2 जनवरी को वह बहेरिया क्षेत्र के हाईवे स्थित एक ढाबे पर खाना खाने गई थी। यहां उसकी मुलाकात अंकुर नाम के युवक से हुई, जिसे वह पहले से जानती थी। बातचीत के दौरान युवक ने उसे बातों में उलझाया और ढाबे के एक कमरे में ले गया। जहां दोस दोस्त पहले से थे, घटना के बाद आरोपी भाग निकले
घटना के बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई, जिसे बीएमसी में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने डॉक्टरों को पूरी बात बताई। डॉक्टर ने गोपालगंज पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर बयान लिए। मामला बहेरिया थाना क्षेत्र का होने के कारण वहां की पुलिस ने जांच शुरू की। देर रात पीड़िता को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तुरंत कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले के सभी तथ्यों पर जांच की जा रही है।