ज्वेलरी लूट का बड़ा खुलासा, तीन राज्यों के शातिर गिरोह पर शिकंजा, 30 लाख का माल बरामद |SAGAR TV NEWS

 

एमपी के जबलपुर के पनागर में हुई सनसनीखेज ज्वेलरी लूट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। हथौड़ी, कट्टे और गोली की दहशत के बीच अंजाम दी गई इस वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। तीन राज्यों में सक्रिय शातिर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर करीब 30 लाख रुपये का लूटा गया माल बरामद किया गया है। मामला 16 दिसंबर 2025 की शाम का है। पनागर के जयप्रकाश वार्ड में स्थित भूरा ज्वेलर्स के संचालक सुनील उर्फ भूरा सोनी और उनके भतीजे कान्हा सोनी दुकान बंद कर ओला स्कूटर से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे सोनिया ज्वेलर्स के पीछे गली में पहुंचे, तभी तीन मोटरसाइकिलों पर सवार छह बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

 

 

बदमाशों ने कट्टे की नोक पर हमला कर मारपीट शुरू कर दी। हथौड़ी से वार किए गए और इसी दौरान एक गोली भी चली, जो सुनील सोनी के कंधे में जा लगी। बदमाश तीन थैलों में भरे करीब 750 ग्राम सोना और 10 से 12 किलो चांदी लूटकर हाईवे की ओर फरार हो गए। इस हमले में सुनील सोनी, कान्हा सोनी और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी लूट का माल किसी घर या ठिकाने में नहीं, बल्कि बनखेड़ी-मनका पहाड़ी के जंगल में छिपाकर गए थे। जंगल में गड्ढे खोदकर सोना-चांदी को दबा दिया गया था, ताकि किसी को शक न हो।

 

एसआईटी और क्राइम ब्रांच की टीम ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों में दीपक त्रिपाठी (39), प्रयागराज और गोविंद पांडे उर्फ कान्हा (32), नागपुर शामिल हैं। इनकी निशानदेही पर 152 ग्राम सोना, 3010 ग्राम चांदी, 1 लाख नकद, दो बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक गिरोह का मास्टरमाइंड वीरेंद्र यादव यूपी के एक अन्य मामले में प्रतापगढ़ जेल में बंद है, जिसका प्रोटेक्शन वारंट लिया जा रहा है। वहीं तीन आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। एएसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि यह सफलता एसआईटी, साइबर सेल और कई थानों की संयुक्त कार्रवाई का नतीजा है। पनागर लूट कांड का यह खुलासा पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

 

 


By - Sagar tv news
06-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.