MBBS छात्र ने पिता के साथ मिलकर किया ब्लैकमेल, 5 लाख दो नहीं तो गंदा वीडियो कर देंगे वायरल
मेरे पास तुम्हारा अश्लील वीडियो है अगर बचना है तो 5 लाख रुपये दो नहीं तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर दूंगा, ब्लैकमेल किसी और नहीं बल्कि एक MBBS के स्टूडेंट ने किया, और इसमें उसके पिता ने भी साथ दिया, जिसके बाद दोनों को जेल की हवा खानी पड़ी। एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। हैरान करने वाला ये मामला बालाघाट जिले के तिरोड़ी थाना इलाके से सामने आया।
दरअसल MBBS के छात्र ने एक व्यक्ति से उसके प्रेमिका के साथ संबंध बनाते हुए अश्लील वीडियो वायरल करने के एवज में पांच लाख रुपए की मांग की, उसके पिता ने भी इस ब्लैकमेलिंग में उसका साथ दिया। अश्लील वीडियो एक नाबालिक युवक ने बनाया था।
मुख्य आरोपी हर्षल मेश्राम एमबीबीएस की पढ़ाई इंदौर से कर रहा है। बताया जा रहा है की 17 साल के नाबालिक ने फरियादी और उसकी प्रेमिका के बीच संबंध का वीडियो बनाया जो उसने हर्षल मेश्राम को दिया, फिर उसने पूरी ब्लैकमेलिंग की योजना बनाई। पिता दिलीप मेश्राम को वीडियो भेजा। उन्होंने प्रार्थी के लड़के को पिता का अश्लील वीडियो दिखाकर परेशान किया। और 5 लाख रुपये की डिमांड की, रुपये न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। जिससे परेशान पीड़ित ने तिरोड़ी थाने में शिकायत की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों की धड़पकड़ शुरू की जहां तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजा, वहीं नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश किया गया था। मामले में तिरोड़ी थाने के एएसआई उमेश दियेवार ने जानकारी दी।