नन्ही बच्ची बोली कलेक्टर सर ठंड में स्कूल जाएंगे तो सीधे अस्पताल में भर्ती होना पड़ेगा |SAGAR TV NEWS
बुंदेलखंड ही नहीं बल्कि पूरा प्रदेश ही ठंड के प्रकोप से जूझ रहा है। दिन ब दिन ठंड असर दिखा रही है। और कंपकपा देने वाली ठंड के बीच एक नन्ही बच्ची का स्कूल न जाने को लेकर नटखट अंदाज़ में कलेक्टर से गुहार लगाते हुए वीडियो सामने आया है। जिसमें वह अपने परिजनों से स्कूल जाने के लिए मना कर रही है।
छतरपुर से सामने आये इस वीडियो में वह कलेक्टर से ठंड की वजह से स्कूलों की एक महीने तक की छुट्टी की मांग कर रही है। ये नन्ही बच्ची टुक-टुक सोनी छतरपुर की रहने वाली है जो कह रही है की अगर कड़ाके की ठंड मे स्कूल जाएंगे तो सीधे अस्पताल मे भर्ती होना पड़ेगा। टुकटुक का ये नटखट अंदाज़ वायरल हो रहा है।
देखा जाए तो प्रदेश भर में शीतलहर चल रही है। कड़ाके की ठंड से सबसे ज्यादा छोटे बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। खासकर सुबह-सुबह स्कूल जाने के दौरान खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।