सागर- किसानों की चेतावनी, जल्द से जल्द भावांतर की राशि नहीं मिली तो होगा उग्र आंदोलन

 

किसान इस समय कई सारी समस्याओं से जूझ रहा है। लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा। भावांतर समेत कई अन्य मांगों को लेकर फिर एक बार किसान सड़कों पर उतर आए।


सागर जिले के शाहगढ़ तहसील क्षेत्र के किसान इस समय बड़ी समस्या और चिंता से जूझ रहे हैं। सैकड़ों किसानों ने सोमवार को भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में कृषि उपज मंडी प्रांगण से रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए बड़ी संख्या में किसान मुख्य मार्ग से तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां तहसीलदार जीसी राय को मुख्यमंत्री के नाम कई मांगो का ज्ञापन दिया है। किसानों ने पांच दिन पहले भी भावांतर की राशि देने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया था। बताया गया की मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश भर की मंडियों का भावांतर 28 दिसम्बर को खातों में भेज दिया ह। लेकिन शाहगढ़ कृषि उपज मंडी में विक्रय किए गए सोयाबीन का भावांतर आज तक नहीं मिला, जिससे किसान चिंतित हैं उनकी मांग है कि भावांतर की उम्मीद से अपना सोयाबीन शासन की निर्धारित समय सीमा में बाजार भाव बेचा था। किसानों ने फिर एक बार चेतावनी दी है की उन्हें जल्द से जल्द भावांतर की राशि दी जाए। नहीं तो उग्र आंदोलन करेंगे। इसके अलावा ज्ञापन में पानी , बिजली और तहसील क्षेत्र के डैमों की खराब स्थिति में सुधार करने समेत गोदाम प्रभारी डीके रावत को बर्खास्त करने की मांग की है।


By - sagar tv news
05-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.