दादा और पिता राजनीति में जन सेवा के लिए आए,मैं राजनीति में आया तो जन सेवा ही होगा माध्यम- महा आर्यमन
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र और मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया से जब सवाल किया गया कि वह सक्रीय राजनीति में कब आएंगे, तो ये उन्होंने हंसकर टाल दिया, वहीं युवाओं से हुए संवाद के दौरान कहा की उनके दादा और पिता राजनीति में जन सेवा के लिए आए हैं अगर वह भी राजनीति में आएंगे तो उनका जन सेवा ही माध्यम होगा। दरअसल शिवपुरी गुना से सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महा आर्यमन सिंधिया का मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बनने के बाद शिवपुरी में पहला दौरा हुआ। जहां उनका नागरिक अभिनंदन किया गया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से संवाद कार्यक्रम में भी भाग लिया और यह बात कही।
एक छात्रा द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में बोले कि उनका परिवार जन सेवा के लिए राजनीति में आया है और यही उद्देश्य लेकर वह भी राजनीति में आएंगे तो उनका जन सेवा ही माध्यम होगा।
इसके अलावा कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें केंद्रीय मंत्री सिंधिया अपने पुत्र की शादी की बात कर रहे थे। एक छात्रा के सवाल के जवाब में महा आर्यमन बोले की शादी जीवन भर का फैसला होता है। इसलिए वह सोच समझकर ही शादी का निर्णय लेंगे।
मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बनने के बाद उनका विजन क्या है इस पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को उभार कर एक अच्छा मंच देना है मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से अच्छी प्रतिभाओं को निकालना है।