सागर- प्रसिद्ध कथा वाचक विपिन बिहारी ने युवाओं की दी सीख, भगवान का स्मरण जरूर करें
बुंदेलखंड के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित विपिन बिहारी शास्त्री जो कथा के लिए तो जाने ही जाते हैं। साथ ही अपने एक अलग ठेठ बुंदेली अंदाज़ के लिए भी काफी मशहूर हैं। वो कथाओं में अक्सर युवाओं और महिलाओं को सीख देते हुए नज़र आते हैं। और समाज म3।चल रही या छिपी हुई बुराईयों को लेकर बात करते हैं। इसी तरह पंडित विपिन बिहारी की कथा इन दिनों सागर जिले के बीना में चल रही है। जहां वह युवाओं को सीख दे रहे हैं।
बता दें कि प्रसिद्ध देव रघुनाथ बड़े मंदिर में कथा के पहले दिन ही उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा था की अंग्रेजी नए साल पर भूलकर भी पार्टी नहीं करना। मंदिर में जाकर प्रार्थना और भजन से अंग्रेजी नए साल की शुरुआत करना। इसके अलावा ये भी कहा कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा भगवान के नाम का स्मरण करना चाहिए। अगर आप पूरे समय काम में व्यस्त रहते हैं तो कम से कम 24 घंटे में 22 मिनट भगवान का स्मरण और भजन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा हर दिन अपनी कथा में पंडित विपिन बिहारी खास संदेश भी दे रहे हैं।
बताया जा रहा है की कथा का आयोजन 1 जनवरी को हुआ था, जो आगामी 7 तारीख तक किया जाएगा।-