सागर- इंदौर मामले में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग
इंदौर दूषित पानी के मामले में लगातार विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। इसी को लेकर सागर जिले में भी अलग-अलग जगहों पर विरोध जताया जा रहा है। कुछ ऐसा ही देवरी में भी देखने को मिला। जहां युवक कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया, साथ ही नारेबाजी करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग की गई।
दरअसल युवक कांग्रेस देवरी विधानसभा अध्यक्ष शुभम शर्मा के नेतृत्व में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के सामने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पत्रकार को दिये विवादित बयान और इंदौर के दूषित पानी से लोगों के जान गंवाने को लेकर मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई। इसी को लेकर धरना दिया गया। साथ ही विरोध प्रदर्शन भी किया गया।
गौरतलब है कि इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से बडी संख्या में लोग बीमार हुए थे। वहीं अब तक करीब 15 लोगों की जान भी जा चुकी है। तो दर्जनों की संख्या में लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इतना ही नही इस घटना से सैंकड़ों लोग प्रभावित हुए हैं। कांग्रेस नगर अध्यक्ष गौरव पांडे ने इसे लापरवाही का घोर उदाहरण बताया। जहां बार-बार शिकायतों के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।-