सागर- युवक ने दोस्तों के साथ पार्टी की फिर कमरे में गया और वापिस ही नहीं लौटा
युवक ने अपने दोस्तों के साथ बढ़िया तरीके से पार्टी की, शराब भी पी, इसके बाद वह अपने कमरे में गया और हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गया। उसकी डेड बॉडी कमरे में पड़ी हुई मिली, जिसे देख घर वालों के होश उड़ गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हैरान कर देने वाला ये मामला सागर जिले के खुरई थाना इलाके से सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक शहरी थाना अंतर्गत गांधी वार्ड निवासी बृजेंद्र सिंह ठाकुर जो मूलतः खुरई देहात थाना क्षेत्र के झारई गांव का रहने वाला था। वह बिलैया गांव में राजस्व विभाग में लोकल यूथ सर्वेयर का काम करता था। नए साल पर अपने दोस्तों के साथ पार्टी की। जिसमें युवक ने पार्टी में शराब भी पी। इसके बाद वह घर आया और ऊपर वाले कमरे में सोने के लिए चला गया। जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने जाकर देखा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी, युवक की जान जा चुकी थी। उसकी डेड बॉडी कमरे में पड़ी हुई मिली। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।