शराब के नशे में चौकीदार पर लट्ठ और कुर्सियां बरसाने वाले युवक चढ़े पुलिस के हत्थे, निकाला गया जुलूस
शराब के नशे में उत्पात मचाने और ट्रेक्टर एजेंसी में चौकीदार से मारपीट करने वाले दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। जिनकी पुलिस से अच्छे तरीके से खातिरदारी की है। मामला बालाघाट जिले के कोतवाली थाना इलाके से सामने आया था। जहां पुलिस ने दोनों आरोपियों का सड़क पर जुलूस भी निकाला। पुलिस दोनों को घटनास्थल भी लेकर पहुंची, बता दें कि मारपीट किये जाने की ये घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी, जिसका वीडियो भी सामने आया था, फुटेज में देखा जा सकता है कि दो युवक जिनमें एक के हाथ में बड़ा सा लट्ठ है जिसे वह कुर्सियों पर दनादन बरसा रहा है।
इस बीच जब ट्रेक्टर का चौकीदार उन्हें रोकता है तो उस पर भी लठ बरसा दिए जाते है यही नहीं उसका साथी कुर्सियों से पिटाई करने लगता है। मारपीट के बाद दोनों युवक वहां से भाग जाते हैं। जानकारी के मुताबिक बीते महीने 31 दिसंबर को देर रात दो युवकों ने कोतवाली थाना अंतर्गत वार्ड नं 28 में उत्पात मचाया था। ट्रैक्टर एजेंसी में मौजूद संजय कांवरे के साथ दो युवकों ने मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की, जहां मारपीट करने वाले लक्की और विकास को पुलिस घटना स्थल पर लेकर पहुंची। जिन्हें सबक भी सिखाया गया।--------