कार सवार पति-पत्नी एक साथ दुनिया को कह गए अलविदा, बेटा अस्पताल में भर्ती
बेकाबू कार के पेड़ से टकराने के बाद उसमें सवार पति-पत्नी की दुखद जान चली गयी तो उनका बेटा ज़िंदगी से जंग लड़ रहा है। बताया जा रहा है कि दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में एक कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। जबलपुर-भोपाल रोड पर हुए हादसे में पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है।। जिसे प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर रेफर किया गया है।
घटना को लेकर बताया जा रहा है की जबलपुर के संजीवनी नगर निवासी प्रदीप पाठक अपनी पत्नी अलका पाठक और बेटे प्रमोद के साथ कार से जबलपुर से रहली जा रहे थे। तेंदूखेड़ा से आगे नागबाबा के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ने से कार बेकाबू हो गयी। पति-पत्नी बुरी तरह से फंस गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
तो वहीं गंभीर रूप से घायल बेटे प्रमोद को प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर रेफर किया गया। मौके पर पहुंची तेंदूखेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया है साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है।--------