कंबल लपेटकर चोरों ने तोड़ा शटर का ताला, दुकान से नगदी समेत अन्य सामान चुराकर हुए चंपत, CCTV में कैद
कंबल लपेटकर चोरों ने तोड़ा शटर का ताला, दुकान से नगदी समेत अन्य सामान चुराकर हुए चंपत, CCTV में कैद
चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इन दिनों भी यही आलम है जहां चोरों के हौसले बुलंद नज़र आ रहे हैं। तो लगातार चोरी की वारदातों से लोगों की नींद उड़ी हुई है। ताजा मामला छतरपुर जिले के कोतवाली थाना इलाके से सामने आया है। जहां चोरों ने कम्बल लपेटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है, चोर एक दुकान से नगदी समेत अन्य सामान चुराकर चंपत हो गए। ये पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में भी कैद हुई है। जिसका वीडियो सामने आया है।
शटर के ताले टूटे होने की सूचना के बाद दुकानदार मौके पर पहुंचा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को जांच में लेते हुए चोरों की तलाश शुरू की है।
बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना इलाके के सरानी दरवाजे के पास चोरों ने थोक दुकान पर हाथ साफ किये।CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो चोर आते हैं जिनमें एक कंबल ओढ़े हुए है जब दूसरा शटर का ताला तोड़ता है तो दोनों कंबल ओढ़ लेते हैं। इसके बाद दुकान के अंदर दाखिल होते हैं और वहां रखे हुए कैश के अलावा अन्य सामान को चुराकर फरार हो जाते हैं। जब दुकानदार को सुबह आसपास के लोगों ने जानकारी दी तो वह तुरंत मौके पर पहुंचा। साथ ही पुलिस में शिकायत भी की।--------छतरपुर से अभय जैन मिंकू सागर टीव्ही न्यूज़।--------समेत थाना स्टाफ मौजूद रहा।--------