Sagar- ऑटो चालक की ईमानदारी लाखों के गहनों से भरा बैग लौटाया, ऑटो में भूल गया था परिवार |SAGAR TV|

 

सागर में एक परिवार रोते हुए पुलिस का पास पहुंचा, लेकिन जब वापिस लौटा तो हंसते-हंसते और खुशी के साथ पुलिस ने रवाना किया। ये खबर जितनी दिलचस्प है उतनी ही संवेदनाओं से भरी हुई भी है जहां एक ऑटो चालक की वजह से परिवार की मायूसी खुशी में बदल गयी। और 5 लाख से ज्यादा के जेवरात से भरा हुआ बैग वापस मिल गया। जहां पुलिस की तीसरी आंख ने जिम्मेदारी निभाई तो ऑटो चालक की ईमानदारी भी देखने को मिली। जहां एडिशनल एसपी ने ऑटो चालक का सम्मान किया।

 

 

 


दरअसल सागर के पुलिस कंट्रोल रूम में एक सराहनीय और भावनात्मक घटना सामने आई। जहां एक परिवार रोते हुए एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा के पास पहुंचा,
जिसने बताया कि उनका कीमती सामान से भरा बैग ऑटो में छूट गया है। जिसकी सूचना एसआई आरकेएस चौहान को दी गयी। जिसके बाद उन्होंने बिना देर किए तत्काल टीम गठित की। बताया गया की चितौरा बेरखेड़ी निवासी कैलाश रजक अपने परिवार के साथ भोपाल से बस से सागर आए थे। मुख्य बस स्टैंड से ऑटो द्वारा जब घर जा रहे थे तभी उनका एक बैग ऑटो में छूट गया था, जिसमें करीब 5 लाख से ज्यादा कीमत के सोने-चांदी के जेवरात साथ ही तकरीबन साढ़े 5 हजार रुपए नगद रखे हुए थे। बैग छूट जाने से परिवार की महिलाएं व्यथित होकर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचीं।

 

 

 

 


जहां एसआई चौहान ने सीसीटीवी पुलिस कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक रेखा रजक, पुलिस कंट्रोल रूम की महिला आरक्षक उर्मिला, आरक्षक रेडियो राकेश सुलखिया को सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगाया। जिस पर टीम ने जल्द ही ऑटो की पहचान कर ली। एसआई आरकेएस चौहान ने ऑटो का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर भी डालते हुए आमजन से सहयोग की अपील की। सोशल मीडिया पर फुटेज देखने के बाद ऑटो चालक मुकेश मिश्रा खुद ही बैग लेकर पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्हें बैग में रखे सामान जानकारी नहीं थी।
एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा ने सामान समेत बैग परिवार को सौंपा। वहीं ऑटो चालक का सम्मान कर उसकी ईमानदारी की सराहना भी की। जिसके बाद परिवार खुशी खुशी वापिस लौटा।


By - sagar tv news
02-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.