Sagar- पूर्व NSG कमांडो और भाजपा पार्षद कोर्ट से हुए बरी, महिला नेता ने गंदे काम का लगाया था आरोप
पूर्व एनएसजी कमांडो और भाजपा पार्षद पर भाजपा की ही एक नेत्री ने गंदा काम किये जाने का आरोप लगाया था। यह मामला जमकर चर्चाओं में आया था, अब सागर कोर्ट के न्यायाधीश प्रदीप सोनी की न्यायालय ने उन्हें बरी कर दिया है। बता दें की सागर जिले के खुरई में पूर्व एनएसजी कमांडो और गुरुनानक देव वार्ड के भाजपा पार्षद मनोज राय पर पर भाजपा की ही महिला नेता ने 11 मार्च 2025 को 376 का मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद 12 मार्च को गिरफ्तारी हुई थी। मामला दर्ज होने के बाद खुरई शहरी पुलिस ने मनोज राय को किसी बहाने से थाने में बुलाया। इसी बीच वह थाने से भाग निकले थे।
हालांकि बाद में उन्होंने खुद ही सरेंडर कर दिया था। मामला एससी-एसटी एक्ट का होने के कारण सागर के विशेष न्यायालय में पूरी प्रक्रिया चली। सबूतों के आधार पर मनोज राय को बरी कर दिया गया। जिसके बाद उनके समर्थकों और नगरवासियों ने फैसले का स्वागत किया।
दरअसल लोगों को विश्वास नहीं था कि रिटायर्ड कमांडो मनोज राय ऐसा कृत्य कर सकते हैं, उनके समर्थन में कई लोगों ने उस समय प्रदर्शन भी किया था। फैसला आने के बाद मनोज राय ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा था कि सत्य की जीत होगी और नया साल आने के कुछ घंटों पहले ही उन्हें बरी कर दिया गया।