घने कोहरे की आगोश में बुंदेलखंड, जहां नज़र डालो वहां छाया सिर्फ कोहरा ही कोहरा
जैसे-जैसे नए साल की शुरुआत हुई, वैसे-वैसे ही बुंदेलखंड में कोहरा भी बढ़ता चला गया। आलम इतना ज़बरदस्त था कि कोहरे की वजह से कई इलाके इसकी आगोश में ही समाए हुए थे। मंज़र देखने में ऐसा लग रहा था कि मानो कोहरे की चादर ढंकी हुई हो। ये तस्वीरें बुंदेलखंड के टीकमगढ़ जिले से सामने आया हैं। जहां सुबह के समय गज़ब का कोहरा देखने को मिला, मतलब न तो सड़कें ही दिखाई दे रही थी, न दूर दराज की चीजें और न ही तालाब ही नज़र आ रहा था।
सुबह सुबह तो सिर्फ कोहरा ही दिखाई दे रहा था। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि ठंड भी बड़ी ज़बरदस्त रही, विजिबिलिटी की बात करें तो तकरीबन 10 बजे तक 15 से 20 मीटर तक ही थी। सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया, जो कुछ वाहन सड़कों पर नज़र आये उन्होंने सुबह के समय बहुत एहतियात से वाहनों को चलाया।
हालांकि टीकमगढ़ ही नहीं पूरा बुंदेलखंड ही इन दिनों ठंड से ठिठुर रहा है। अधिकतर शहरों में पारा लुढ़का हुआ है। ऐसे में विशेषज्ञों द्वारा ठंड से बचने की सलाह भी दी जा रही है। कहा ये भी जा रहा है की आने वाले दिनों में और भी ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना है।