घर में घुसने के मामले में पार्षद प्रतिनिधि कासिम खान समेत कई युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने निकाला जुलूस

 

 

 

 

घर में घुसने के मामले में पार्षद प्रतिनिधि कासिम खान समेत कई युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने निकाला जुलूस

 

 

एमपी के सागर संभाग के दमोह शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पठानी मोहल्ला में बीते दिनों सामने आए गुंडागर्दी के मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। जबरन घर में घुसकर एक परिवार के साथ विवाद, मारपीट और अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला तूल पकड़ने लगा। वायरल वीडियो में पार्षद प्रतिनिधि कासिम खान सहित अन्य युवक खुलेआम दबंगई करते नजर आए, जिसके बाद आमजन में आक्रोश फैल गया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित पतासाजी करते हुए पार्षद प्रतिनिधि कासिम खान समेत उन सभी युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जिन पर आरोप था कि उन्होंने जबरन घर में घुसकर महिलाओं और परिजनों के साथ मारपीट की। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और पीड़ितों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें धर दबोचा गया।

 

 

 

गिरफ्तारी के बाद जब आरोपियों को जेल ले जाने की प्रक्रिया शुरू हुई, तो कोतवाली थाना परिसर से मुख्य गेट तक औपचारिकता पूर्ण करते हुए पुलिस ने जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी अपने चेहरे छुपाते हुए नजर आए। जुलूस को लेकर जहां पुलिस अपनी कार्रवाई को सख्त संदेश के रूप में पेश कर रही है, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह महज औपचारिकता बनकर रह गई है और पुलिस वाहवाही लूटने की कोशिश कर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि वीडियो वायरल न होता, तो शायद यह मामला भी दबकर रह जाता। पठानी मोहल्ला के रहवासियों का कहना है कि दबंगों की वजह से क्षेत्र में पहले भी तनाव की स्थिति बनती रही है, लेकिन इस बार घटना सामने आने के बाद पुलिस को मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ी। वहीं पुलिस अधिकारियों का दावा है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे आरोपी किसी भी पद या प्रभाव से जुड़ा हो। मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है। अब देखना होगा कि यह कार्रवाई सिर्फ दिखावा साबित होती है या आरोपियों को वास्तव में सख्त सजा दिलाई जाती है।

 

 


By - sagar tv news
31-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.