मैहर में कंटेनर में घुसी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्स क्रूजर, 4 की मौत, 11 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

 

मध्यप्रदेश के मैहर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्स क्रूजर तेज रफ्तार में आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसी। इस भीषण टक्कर में चार लोगों की जान चली गई, जबकि 11 से ज्यादा श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कटनी से संगम स्नान के लिए निकले श्रद्धालु… और रास्ते में ही मातम में बदल गई उनकी आस्था की यात्रा। हादसा मैहर के नादन क्षेत्र में ग्राम तिलोरा के पास हुआ। जानकारी के अनुसार ट्रैक्स क्रूजर MP 20 ZY 2807 में करीब 20 लोग सवार थे। सभी कटनी जिले के एनकेजे पकरिया से प्रयागराज जा रहे थे, जहां 4 जनवरी से शुरू हो रहे माघ मेले में संगम स्नान करना था। देर रात हाईवे पर चलते समय वाहन अचानक आगे चल रहे कंटेनर से जा टकराया।

 

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्स क्रूजर का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और कई लोग वाहन में ही फंस गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस से मैहर सिविल अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने धोंगा पटेल (50) और ट्रैक्स चालक जितेंद्र प्यासी (24) को मृत घोषित कर दिया। एक महिला ने कटनी ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। 12 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में जगदीश पटेल, रामसहाय पटेल, राम प्रताप पटेल, मैंगो भाई पटेल, श्याम सुंदर पटेल, ओम पटेल, कृष्णा पटेल, सत्य प्रकाश पटेल, सत्यभान पटेल, संतलाल पटेल, सत्यम पटेल और रामप्रता पटेल शामिल हैं। सभी का इलाज मैहर सिविल अस्पताल और जिला अस्पताल में चल रहा है।

 

 

ड्यूटी डॉक्टर जितेंद्र तिवारी ने बताया कि कुल 12 घायल हमारे पास आए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। इलाज जारी है। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है। संगम में पुण्य स्नान की चाह लेकर निकले श्रद्धालुओं के लिए यह यात्रा कभी न भूलने वाला दर्द बन गई। अब सवाल यही है—क्या हाईवे पर रफ्तार पर लगाम लग पाएगी, या ऐसे हादसे यूं ही जान लेते रहेंगे?

 

 


By - sagar tv news
30-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.