सागर-समिति ने जरूरतमंदों को गर्म कपड़े व भोजन पैकेट वितरित किए
सागर-समिति ने जरूरतमंदों को गर्म कपड़े व भोजन पैकेट वितरित किए
सागर। ठंड के मौसम को देखते हुए मानव कल्याण जन सेवा समिति द्वारा शनिवार को मां हरसिद्धि देवी वाघराज मंदिर परिसर में सेवा अभियान चलाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में बैठे असहाय, गरीब एवं वृद्धजन राहगीरों को ठंड से बचाव के लिए टोपा, मोज़े, कान पट्टी, हाथ-पोस, कंबल सहित ऊनी वस्त्र वितरित किए गए।
इसके साथ ही समिति द्वारा बस स्टैंड, दादा दरबार, हनुमान मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर जरूरतमंदों को चाय, बिस्कुट एवं भोजन पैकेट भी वितरित किए गए।
सेवा अभियान में सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर, विजय चंदू कोरी, राजेश फुसकेले, लक्ष्मीनारायण, शिक्षक इन्दपाल रैकवार, मोहन यादव, महेंद्र पाठक, दीपक कवीरपंथी, कांशीराम कोरी, हेमंत कोरी सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
समिति सदस्यों ने बताया कि यह सेवा कार्य पिछले कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे जन्मदिन, पुण्यतिथि, विवाह वर्षगांठ जैसे अवसरों पर जरूरतमंदों को गर्म कपड़े एवं कंबल वितरित कर मानव सेवा में सहयोग करें।