सागर के युवक की सतना में ट्रक के केबिन में मिली खलासी की लाश, ड्राइवर साथ था, मौत रहस्यमयी
सागर जिले के सागर के केंट थाना इलाके के सदर बाजार मोहल्ला 17 के निवासी का शव एक ट्रक के अंदर खलासी में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक MP-15-ZL-2022 में ड्राइवर सुभाष लाड़िया के साथ खलासी अजय लोधी सफर कर रहा था। अजय सागर जिले के सदर बाजार मोहल्ला 17 का निवासी था। रविवार सुबह जब ट्रक ओढ़की टोल प्लाजा के पास खड़ा था, तभी खलासी अजय को केबिन में अचेत अवस्था में पाया गया। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
दरअसल एमपी के सतना जिले में एक ट्रक के अंदर खलासी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह सनसनीखेज मामला रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-30 पर स्थित ओढ़की टोल प्लाजा के पास सामने आया, जहां सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के केबिन में युवक की लाश संदिग्ध हालत में पड़ी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस, हाईवे पेट्रोलिंग टीम और डायल-112 मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान सागर जिले के युवक के रूप में हुई है, जबकि घटना के वक्त ट्रक का ड्राइवर भी उसी के साथ मौजूद था। ऐसे में जान जाने को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि खलासी का शव ट्रक के केबिन के अंदर ही पड़ा हुआ था। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। पुलिस का अनुमान है कि संभवतः युवक की तबीयत अचानक बिगड़ने से उसकी जान जाना प्रतीत हो रहा है, हालांकि किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। सबसे अहम बात यह है कि घटना के समय ट्रक चालक भी उसी वाहन में मौजूद था, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। पुलिस ने शव को 1033 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा।
एमपी के सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ड्राइवर से भी पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि सफर के दौरान खलासी की तबीयत को लेकर कोई शिकायत थी या नहीं। फिलहाल खलासी की जान बीमारी, थकान, आपसी विवाद या किसी अन्य कारण से हुई—यह सब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। सागर के युवक की इस रहस्यमयी जान जाने से उसके परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है, वहीं पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।