स्टोन क्रेशरों से उड़ती हुई धूल पर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाई, सख्त लहज़े में चेताया
स्टोन क्रेशरों से उड़ती हुई जानलेवा धूल को लेकर प्रशासन अब सख्त हो गया है, जहां ताबड़तोड़ कार्यवाई शुरू की गई है। मामला छतरपुर जिले के बक्सवाहा इलाके से सामने आया है। बताया जा रहा है की स्टोन क्रेशरों से उड़ती धूल और बढ़ते सड़क हादसों की शिकायतों के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। दमोह मार्ग पर संचालित करीब एक दर्जन स्टोन क्रेशरों का माइनिंग विभाग द्वारा निरीक्षण किया गया।
माइनिंग इंस्पेक्टर प्रभा शर्मा ने मौके पर पहुंचकर क्रेशरों की स्थिति का जायजा लिया और कहा कि नियमों की अनदेखी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं प्रभा शर्मा ने चेतावनी दी कि अगर किसी भी क्रेशर से धूल उड़कर सड़क तक पहुंचती है और यातायात प्रभावित होता है। तो संबंधित क्रेशर का संचालन तत्काल बंद कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान माइनिंग इंस्पेक्टर ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि धूल के कारण दृश्यता कम हो जाती है। जिससे खासकर दो पहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ठंड के मौसम में धुंध के साथ धूल मिल जाने से हादसों का खतरा और भी बढ़ जाता है। इसको लेकर माइनिंग इंस्पेक्टर प्रभा शर्मा ने जानकारी दी।