जमानत पर छूटकर आये लोगों ने किया ऐसा काम की पुलिस भूखे शेर की तरह कर रही तलाश

 

जमानत पर छूटकर बाहर आये लोगों ने एक और बड़ी कार्यवाई को अंजाम देते हुए एक युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी जान चली गयी, घटना छतरपुर जिले के राजनगर थाना इलाके के कोटा से सामने आई है। और जमानी विवाद के चलते वारदात होना बताई जा रही है। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और उन लोगों की पुलिस से बहसबाजी भी हुई, उनका आरोप था कि अगर समय रहते पुलिस कार्यवाई करती तो ये नौबत न आती। इस दौरान पुलिस और गुस्साए परिजनों के बीच झूमा झटकी भी देखने को मिली।

 

 

 


जानकारी के मुताबिक कोटा में गोली मारकर युवक संतोष पटेल की बेरहमी से जान ले ली गई, घटना उस समय हुई जब आधा दर्जन हत्यारे घात लगाकर मृतक घर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुये, संतोष पटेल को गोली मार दी, जो उसके सीने में जा लगी, लहुलुहान हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन तभी उसने दम तोड़ दिया,
वहीं पुलिस का उस समय अमानवीय चेहरा उजागर हो गया, जब मृतक के परिजन पुलिस की लापरवाही से संतोष की जान गंवाने की बात करते हुये बॉडी को बिना पोस्टमार्टम कराये सड़क पर जाम लगाने जा रहे थे,

 

 

 

 

तभी पुलिस के जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, सीएसपी समेत भारी पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को ले जाने से रोकते हुये मृतक के परिजनों से छीना झपटी हो गई, बाद में बॉडी को पीएम के लिए भेजा गया। जानकारी लगते ही एसपी अगम जैन भी अस्पताल पहुंचे, घटना की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है, आरोपी के खिलाफ लगातार मृतक के परिजन जान का खतरा बताते हुये पुलिस को आवेदन दे रहे थे। वहीं आरोपी जमानत पर छूटकर आये थे।--------


By - sagar tv news
30-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.