Sagar- बेटी पर टिप्पणी करते थे लोग, पिता ने रोका तो कर दिया ये हाल
सागर शहर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जिसमे एक किराना दुकानदार घायल हुआ है जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, बदमाशों के निडरता का अंदाज इससे लगा सकते है की भीड़भाड़ वाले इलाके में दिन दहाड़े इस घटना को अंजाम दिया गया है, जिसने एक बार पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए, यह चाकूबाजी की घटना मोतीनगर थाना अंतर्गत बड़ी माता के पास हुई है,
इतना नहीं पीड़ित का आरोप है कि घायल सुधीर साहू का आरोप है उसके घर के पास निक्की नाम का युवक जुआ सट्टा खुलेआम खिलवा रहा सुबह से शाम यहाँ असामाजिक तत्वों का जमावडा लगा रहता है महिलाओं ओर बच्चियो को निकलने मे परेशानी होती है उसकी बेटी जो कोचिंग जाती है उसने इन लोगो के कारण होने वाली छीटाकसी की शिकायत मुझसे की जब मैने इसी बात पर उन लोगो से बात कर यहाँ का माहौल ख़राब हो रहा अपनी आपत्ति दर्ज करा इसे बंद करने को बोला तो वह वाद विवाद पर उतर आए ओर नवीन अज्जू अनिकेत बबलू मदन निक्की ने मिलकर उससे मारपीट की ओर उसमे से एक युवक ने चाकू जैसे धारदार हथियार से वार कर दिया जिसमे उसके हाथ मे चोट आई है