JCB से ढहा दिया सट्टा किंग के आलीशान अवैध होटल को, प्रशासन की एक के बाद एक बड़ी कार्यवाई
सट्टा किंग के अवैध ठिकानों पर पुलिस और प्रशासन लगातार कार्यवाई कर रहा है इसी को लेकर प्रशासन ने आज़ाद खान की आलीशान होटल को ज़मीदोज़ करने की एक और बड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया। मामला एमपी के अशोकनगर का है। कलेक्टर आदित्य सिंह और एसपी राजीव मिश्रा के निर्देशन में आजाद खान होटल पैलेस का अतिक्रमण तोड़ा जा रहा है। यह कार्रवाई शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ की जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी कलेक्टर आदित्य सिंह ने अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है।
बताया जा रहा है कि नगर पालिका और पुलिस की टीम सुबह के समय होटल आजाद पैलेस पहुंच गयी थी। तीन मंजिला होटल के अगले और पिछले हिस्से पर जेसीबी चलाकर उसे गिरा दिया गया। कार्रवाई निर्माण के दौरान नियमों का पालन न करने को लेकर की गई। होटल गिराने से पहले आसपास की सभी दुकानों को बंद करवा दिया गया। गलियों को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया था। पुराने बस स्टैंड के पास खाली परिसर में भी बैरिकेड लगाए गए थे, ताकि वहां भीड़ इकट्ठा न हो। प्रशासनिक अधिकारी ने होटल के तीनों मंजिलों पर बने कमरों का मुआयना किया। कार्रवाई के दौरान इलाके में 100 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात रहे। ड्रोन और वीडियो कैमरे से रिकॉर्डिंग भी की गई।
बात दें कि सट्टा किंग आजाद खान और उसके परिवार के अवैध निर्माण पर लगातार प्रशासन की कार्यवाही जारी है पूर्व में आजाद खान और उसके परिवार के नाम से फार्म हाउस पर बने मकान को तोड़ा गया था,जिसके बाद अब उसके होटल को तोड़ा गया। ये मकान काफी बड़े एरिया में शहर के बीचों बीच बना है। होटल, पार्किंग लगभग 80 वाय 150 फिट में बना हुआ है। जिसको बनाने साथ ही बेसमेंट की भी कोई परमिशन नही ली गयी थी। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। वहीं भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहा।
दरअसल आजाद खान लंबे समय से ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहा था। शुरुआत में गुना जिले में पकड़े गए कुछ सटोरियों ने आजाद खान का ऑनलाइन सट्टे से कनेक्शन बताया था। इसके बाद अशोकनगर कोतवाली थाने में पकड़े गए कुछ सटोरियों के बैंक ट्रांजैक्शन के जरिये से उसके सट्टा नेटवर्क से जुड़े होने के सबूत सामने आए थे। जिससे ये साबित हुआ कि वह ऑनलाइन सट्टे से जुड़ा है उसकी जांच की गई। वर्तमान में आरोपी आजाद खान जेल में बंद है।--------