ठंड से ठिठुर रहा बुंदेलखंड, कड़ाके की सर्दी के साथ छाया घना कोहरा

 

इन दिनों मध्यप्रदेश में जबरदस्त ठंड देखने को मिल रही है। और पारा गिरने से ठंड अपने पूरे शबाब पर है। वहीं बुंदेलखंड भी सर्दी से ठिठुर रहा है। ये तस्वीरें दमोह जिले के पथरिया इलाके से सामने आई हैं। जहां गज़ब का घना कोहरा देखने को मिला। कहीं लोग अलाव जलाते हुए नज़र आये तो कोई अपने तरीके से ठंड से बचता हुआ नजर आया। घना कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता बेहद कम रही, जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और आम जनजीवन भी कुछ हद तक प्रभावित हुआ। बताया जा रहा है कि पथरिया नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही तेज कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिला।

 

 

 

 

घना कोहरा छाए रहने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। इस दौरान लोगों को हेडलाइट का सहारा भी लेना पड़ा,
सुबह के समय लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते हुए नजर आए। बाजारों में चहल-पहल कम रही, वहीं जरूरी कामों से निकलने वाले लोग भी गर्म कपड़ों में लिपटे दिखाई दिए। कड़ाके की ठंड के चलते बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है।

 

 

 

 

मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है, जिससे लोगों को और सतर्क रहने की ज़रूरत है। प्रशासन द्वारा भी लोगों से अपील की गई है कि ठंड से बचाव के लिए ज़रूरी सावधानियां बरतें।-


By - sagar tv news
29-Dec-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.