यूरिया न मिलने से गुस्साई महिला अधिकारी को जबरन ले गई खींचकर, तब आनन-फानन में।बनी पर्ची
इन दिनों यूरिया की किल्लत के अलावा कई सारी अव्यवस्थाएं भी देखने को मिल रही हैं जहां लोगों का गुस्सा अधिकारियों पर फूट पड़ता है। इसी तरह का एक और मामला छतरपुर से भी सामने आया, जहां महिलाएं गुस्से में एक अधिकारी को जबरन खींचकर खाद वितरण केंद्र ले गई। वो किसी की बात सुनने को ही तैयार नहीं थी, किसी तरह पुलिस ने हस्तक्षेप कर महिलाओं को अलग किया।
मामला छतरपुर के चंदला का है जहां यूरिया की किल्लत से परेशान किसान महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। जब महिलाओं को गुस्सा आया तो उन्होंने राजस्व विभाग के आरआई को जबरन पकड़ लिया, और वो उन्हें जबरदस्ती काउंटर पर ले गयी। दरअसल ये किसान महिलाएं पर्ची न बनने से नाराज़ थी, जब किसी ने सुनवाई नहीं कि तो मजबूरन उन्हें ये तरीका अपनाना पड़ा। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दो महिलाएं आरआई को जबरन पकड़कर ले जा रही हैं
वो काउंटर तक पहुंचती हैं लेकिन यहां भी उनक गुस्सा शांत नहीं होता, जब पुलिसकर्मी वहां पहुंचता है वो महिलाओं से आरआई को छोड़ने की बात करते हुए कहता है कि आपकी बात सुनी जाएगी लेकिन ये तरीका ठीक नहीं है फिर तुरंत ही महिला को पर्ची भी दी जाती है। दरअसल चंदला में खाद की सिर्फ एक बोरी मिलने से महिलाएं नाराज़ थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें महिलाओं की नाराज़गी और यूरिया खाद संकट को लेकर उनकी मजबूरी साफ दिखाई दे रही है।--------