Sagar - देवरी में अब जनता तय करेगी कि अध्यक्ष की कुर्सी बचेगी या नहीं, 19 जनवरी को होगा मतदान
सागर सहित बुंदेलखंड में पहली बार किसी नगरीय निकाय के अध्यक्ष को खाली कुर्सी-भरी कुर्सी के तहत कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। देवरी नगरपालिका अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने को लेकर जारी किए गए निर्वाचन कार्यक्रम को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दीपक सिंह ने प्रक्रिया को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि यह निर्वाचन प्रक्रिया अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने के लिए जारी की गई है, जिसमें अब जनता निर्णय लेगी। निर्वाचन खाली कुर्सी-भरी कुर्सी के लिए ही होंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग ने देवरी नगर पालिका क्षेत्र में राइट टू रिकॉल कानून के आदर्श आचार संहिता लागू की है। साथ ही निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया है, जिसकी सूचना का प्रकाशन सोमवार को होगा। सोमवार को ही देवरी नपा क्षेत्र के मतदान केंद्रों की सूची सार्वजनिक की जाएगी। मतदान 19 जनवरी को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। चुनाव परिणाम 21 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।
बताया जा रहा है कि देवरी में करीब डेढ़ दशक पहले भी राइट टू रिकॉल के तहत निर्वाचन प्रक्रिया हो चुकी है। नगरीय निकाय चुनावों को लेकर 2025 में राज्य सरकार द्वारा किए गए संशोधन के बाद प्रदेश में देवरी नपा क्षेत्र में पहला निर्वाचन होगा।
बता दे की देवरी नगर पालिका के पार्षद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे इसके बाद निर्वाचन की यह कार्रवाई की जा रही है जिसमें अध्यक्ष की कुर्सी बचेगी या नहीं इसका फैसला नगर की जनता ही तय करेगी
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दीपक सिंह ने बताया अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने को लेकर जारी किए गए निर्वाचन संबंधी कार्यक्रम में अब जनता ही निर्णय करेगी। यह प्रक्रिया नए नियमों के तहत ही पूरी की जाएगी।